ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 15,387 चीज़े में से 321-330 ।
छात्र आंदोलन को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
  • Post by Admin on Jul 24 2026

पटना : नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को बिहार पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए राजधानी पटना सहित गया, वैशाली, सीतामढ़ी, जहानाबाद समेत कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी   read more

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा दरभंगा प्रशासन, डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
  • Post by Admin on Jul 24 2026

दरभंगा: स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल, सुरक्षित एवं गरिमामय आयोजन को लेकर दरभंगा समाहरणालय में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 अगस्त के कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला कल्याण पदाध   read more

आत्महत्या का रूप देने की कोशिश नाकाम, बेटी की हत्या के आरोप में माता-पिता हिरासत में
  • Post by Admin on Jul 24 2026

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला क्षेत्र में 23 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक युवती की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या उसके पिता और सौतेली मां ने कथित रूप से मिलकर की थी। मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलि   read more

जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से वार्ता के बाद सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन
  • Post by Admin on Jul 24 2026

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई वार्ता के बाद 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए कहा कि लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया। सोनम वांगचुक 28 जून से केंद्र शा   read more

गंगा तट से हटेंगे अवैध निर्माण, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका
  • Post by Admin on Jul 24 2026

पटना: गंगा नदी के किनारे हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सर्वोच्च अदालत ने बिहार सरकार को निर्देश दिया है कि पटना में नौजर घाट से नूरपुर घाट के बीच गंगा तट पर बने सभी अवैध निर्माण और अतिक्रमण को छह सप्ताह के भीतर हटाया जाए। जस्टिस जे.बी. पारडीवाला और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि पवित्र नदियों के तटीय क   read more

लाठीचार्ज के विरोध में AIDSO का आक्रोश मार्च, छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष का ऐलान
  • Post by Admin on Jul 23 2026

मुजफ्फरपुर : दिल्ली में संसद मार्च और पटना में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की मीनापुर प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मीनापुर प्रखंड कार्यालय से शुरू हुआ मार्च गंजबाजार होते हुए जगदेव चौक पहुंचा, जहां आयोजित सभा में छात्र-युवाओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा   read more

लखीसराय में हथियार तस्करों पर शिकंजा, भारी मात्रा में कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 23 2026

लखीसराय : कबैया थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ (STF) की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देशी पिस्टल, 70 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, 33 हजार रुपए नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गहन पूछताछ   read more

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, पीएम का फूंका पुतला
  • Post by Admin on Jul 23 2026

लखीसराय : दिल्ली और बिहार में छात्र आंदोलनों के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी, लखीसराय के नेतृत्व में शहीद द्वार से समाहरणालय तक आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समाहरणालय पहुंचकर बिहार के राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन के माध्यम   read more

विदेशी नौकरी के नाम पर ठगी से बचने का संदेश, लखीसराय में जागरूकता अभियान
  • Post by Admin on Jul 23 2026

लखीसराय : विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं को सुरक्षित और वैध प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, लखीसराय के सहयोग, प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स कार्यालय तथा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रतिभागियों को विदेश में रोजगार से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं, साव   read more

मद्य निषेध विभाग की कार्यवाई तेज, शराब पीने और बेचने के आरोप में 11 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 23 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाकर शराब तस्करी और सेवन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई में कुल 11 लोगों को शराब बेचने और सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान भारी मात्रा में देशी, विदेशी और चुलाई शराब के साथ जावा महुआ घोल भी बरामद किया गया। मद्य निषेध थान   read more