चेतन साधन इंस्टीट्यूट में प्रो. नलिनी रंजन सिंह की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

  • Post By Admin on Jan 08 2026
चेतन साधन इंस्टीट्यूट में प्रो. नलिनी रंजन सिंह की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर : चेतन साधन इंस्टीट्यूट के मुख्य कार्यालय जूरन छपरा में संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की चेयरपर्सन और प्रो. सिंह की सुपुत्री सुमिता नूपुर ने की।

सुमिता नूपुर ने कहा कि उनके पिता का जीवन शोषितों, वंचितों और समाज के सबसे निचले तबके के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा। विधायक और मंत्री के रूप में उन्होंने जो जनसेवा की मिसाल कायम की, वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणा की अमर ज्योति बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलना ही सबसे सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्राचार्य डॉ. अजमतुल्लाह ने कहा कि प्रो. सिंह ने गरीबों और पीड़ितों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया और समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए अथक प्रयास किए। वहीं, श्री अमिताभ राजन ने बताया कि प्रो. सिंह के साथ बिताया गया हर पल कुछ नया सीखने और प्रेरित होने वाला होता था। डॉ. नवीन कुमार ने उनके सौम्य, सहज और विनम्र व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उच्च पदों पर रहते हुए भी वे सभी से समान स्नेह और विनम्रता से मिलते थे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रामनरेश राय, एस.के. पांडे, आनंद कुमार, शाहबाज अहमद खान, विजय कुमार, सरोज कुकर, अजय कुमार, भारतेंदु कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।