ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,700 चीज़े में से 281-290 ।
अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाई, तीन महिला तस्करों समेत 8 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 02 2026

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध थाना की टीम ने विभिन्न स्थानों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार और शराब सेवन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 11.2 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई तथा 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मनकठा स्टेशन क्षेत्र में की गई कार्रवाई में तीन महिलाओं को अवैध रूप से चुलाई शराब बेचने के आरोप मे   read more

कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर युवाओं को किया गया जागरूक
  • Post by Admin on Jun 01 2026

लखीसराय : युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, लखीसराय द्वारा रविवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, बिहार कौशल विकास मिशन (BSDM) के मिशन निदेशक   read more

मुख्य सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा, फार्मर रजिस्ट्री में लखीसराय की प्रगति को सराहा
  • Post by Admin on Jun 01 2026

लखीसराय : मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, एग्री स्टैक, फार्मर रजिस्ट्री, हैंडपंप मरम्मत सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ   read more

मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्यवाई, अवैध शराब के साथ 14 लोग गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 01 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय की ओर से 31 मई 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विदेशी शराब एवं चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि शराब सेवन और अवैध कारोबार से जुड़े कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान बायपास पुल के समीप से 61.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं निस्तुपुर बहियार क्षेत्र में रामस्वरूप साह   read more

तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो संदेश के साथ जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Jun 01 2026

लखीसराय : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल, लखीसराय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत एएनएम स्कूल की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू और धूम्रपान से होने वाली गंभीर बीमा   read more

ईंधन बचाओ जन-जागरण यात्रा निकाली गई, लोगों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति किया जागरूक
  • Post by Admin on Jun 01 2026

पटना: देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा ईंधन की खपत कम करने और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने की अपील के समर्थन में राजधानी पटना में “ईंधन बचाओ जन-जागरण यात्रा” निकाली गई। यह कार्यक्रम सामाजिक संस्था मृदुराज फाउंडेशन के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं भाजपा नेता राजीव रंजन के आह्वान पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े सैकड़ों सदस्यों और   read more

एमएलसी चुनाव से पहले जदयू ने कसी कमर, नीतीश-संजय झा की बैठक चर्चा में
  • Post by Admin on Jun 01 2026

पटना : बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके साथ ही राज्य की राजनीति में हलचल भी तेज हो गई है। उम्मीदवारों के चयन और सीटों के बंटवारे को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन और विभिन्न दलों में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने सोमवार को पा   read more

बिहार के शुभम ने रचा इतिहास, जेईई एडवांस्ड 2026 में किया टॉप
  • Post by Admin on Jun 01 2026

नई दिल्ली : आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 360 में से 330 अंक अर्जित किए। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणामों में आईआईटी दिल्ली जोन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। दूसरे स   read more

पश्चिम बंगाल में सत्ता का नया समीकरण, 35 मंत्रियों ने संभाली कमान
  • Post by Admin on Jun 01 2026

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य मंत्रिपरिषद का सोमवार को बड़ा विस्तार किया गया। राजधानी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने 35 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह लोक भवन में आयोजित किया गया, जहां मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने मंत्रियों के नामों की घोषणा की। वंदे मातरम्   read more

मुजफ्फरपुर में समीर हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोविंद की गोली मारकर हत्या
  • Post by Admin on May 31 2026

मुजफ्फरपुर : शहर में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। रविवार की देर शाम अमर सिनेमा रोड इलाके में गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई, जहां समीर हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने गोविंद शर्मा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की,   read more