ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,168 चीज़े में से 221-230 ।
रामेश्वर महाविद्यालय में हमारी विरासत एक सांस्कृतिक पहचान: विषय पर विचार गोष्ठी, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
  • Post by Admin on Jan 17 2026

मुजफ्फरपुर: रामेश्वर महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर की अध्यक्षता में “हमारी विरासत : एक सांस्कृतिक पहचान” विषय पर एक गरिमामयी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षकों की सम्मानित उपस्थिति से पूरा प्रांगण हर्ष, गौरव और आत्मीयता के भाव से ओतप्रोत नजर आया। कार्यक्रम ने वर्तमान शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मिय   read more

अब मुंबई नहीं, बिहार बनेगा नया सिनेमा हब, 40 फिल्मों को मिली शूटिंग की मंजूरी
  • Post by Admin on Jan 17 2026

पटना: जिस बिहार को लंबे समय तक सिर्फ अपनी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के लिए जाना जाता था, वही बिहार अब कैमरे की नजर में देश का अगला बड़ा सिनेमा हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य की गलियां, घाट, पहाड़ियां और ऐतिहासिक धरोहरें अब फिल्मों की कहानियों का कैनवास बन रही हैं। हालात ऐसे हैं कि मुंबई के बाद बिहार को फिल्म निर्माताओं के लिए एक नए और भरोसेमंद डेस्टिनेशन के तौर पर   read more

महिसोना से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप
  • Post by Admin on Jan 17 2026

लखीसराय : जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसोना गांव से पुलिस ने शनिवार को अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। पुलिस को क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी, जिसे सत्यापित करने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई। जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही   read more

शिक्षक रामाकांत शर्मा को भावपूर्ण विदाई और सम्मान, शैक्षणिक योगदान की सराहना
  • Post by Admin on Jan 17 2026

लखीसराय : रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरतारा में शिक्षक रामाकांत शर्मा के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत संबोधन के साथ हुई। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्त   read more

दरभंगा राज परिवार की ऐसी थी दूरदर्शिता कि उस वक्त बना दिया था विश्व रिकॉर्ड
  • Post by Admin on Jan 17 2026

दरभंगा: बिहार के औद्योगिक और सामाजिक इतिहास में दरभंगा राज परिवार का योगदान सदैव स्मरणीय रहा है। वर्ष 1874 में दरभंगा राज परिसर में जिस निजी रेल लाइन की आधारशिला रखी गई, उसने न सिर्फ तत्कालीन तिरहुत क्षेत्र की तस्वीर बदली, बल्कि विकास के एक नए युग की शुरुआत भी की। वाजितपुर से नरगौना टर्मिनल तक फैली 55 मील लंबी इस रेल लाइन का निर्माण महज 62 दिनों में पूरा किया गया था, जिसे उस दौर में   read more

डाक चौपाल : आमजन को बचत और बीमा योजनाओं से अवगत कराने हेतु प्रचार रथ रवाना
  • Post by Admin on Jan 17 2026

लखीसराय : जिला लखीसराय में शनिवार को डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए डाक चौपाल अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने समाहरणालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि डाक विभाग द्वारा संचालित बचत, बीमा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं आम न   read more

पटना छात्रा दुष्कर्म-हत्या मामला में एबीवीपी ने जताई नाराजगी, दोषियों को कड़ी सजा की मांग
  • Post by Admin on Jan 17 2026

मुजफ्फरपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मुजफ्फरपुर की गायघाट इकाई द्वारा पटना में नीट की छात्रा के साथ हुए जघन्य बलात्कार एवं हत्या की घटना के विरोध में छात्राओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पटना के एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद निवासी छात्रा गा   read more

अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक, विभागीय समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
  • Post by Admin on Jan 17 2026

लखीसराय : शनिवार को मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार अनुमंडल स्तरीय सभी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधोहस्ताक्षरी ने की और इसमें सभी विभागों के समसामयिक मुद्दों और समस्याओं से अवगत कराया गया। बैठक में चर्चा की गई कि पूर्व में आयोजित बैठकों के निर्देशों का अनुपालन परिणाम संतोषजनक रहा। इस बैठक में निदेशित किया गया कि   read more

जहानाबाद छात्रा मौत मामलें में पटना SSP से मिले PK, SIT गठन को बताया प्रारंभिक जांच में चूक का संकेत
  • Post by Admin on Jan 17 2026

पटना : पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को पीड़ित परिवार के साथ पटना एसएसपी कार्यालय पहुंचे। गांधी मैदान के पास स्थित कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान पीड़िता के पिता, मामा, मामी, चाचा और भाई भी मौजूद थे। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य प्रदर्शन   read more

महिला क्रिकेट अभ्यास मैच : बालिकाओं ने जिला प्रशासन की टीम को दी शिकस्त
  • Post by Admin on Jan 17 2026

लखीसराय : गांधी मैदान, लखीसराय में शनिवार को महिला क्रिकेट अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। यह मैच बिहरौरा स्थित बालिका विद्यालय की छात्राओं और जिला प्रशासन की महिला पदाधिकारियों के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल कौशल को बढ़ाना, टीम भावना को मजबूत करना और आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी करना था। बिहारौरा बालिका विद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रन   read more