रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने वैवाहिक रिश्तों और पति-पत्नी के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। अदालत के मुताबिक, पत्नी का किसी पुरुष मित्र से बातचीत करना अपने आप में उसके चरित्र पर सवाल उठाने का आधार नहीं हो सकता। बिना किसी ठोस सबूत के पत्नी को बेवफा कहना या उसके चरित्र पर लगातार संदेह करना मानसिक क्रूरता माना जा सकता है।
अदालत ने स्पष्ट किया कि वैवाहिक संबंधों में विश्वास और आपसी सम्मान बेहद जरूरी हैं। केवल किसी से बातचीत करने के आधार पर पत्नी के चरित्र को लेकर आरोप लगाना उचित नहीं है। ऐसे आरोप पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव और मानसिक परेशानी का कारण बन सकते हैं।
इस टिप्पणी के बाद वैवाहिक विवादों में व्यक्तिगत स्वतंत्रता, भरोसे और मानसिक प्रताड़ना जैसे मुद्दे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
















