बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,800 चीज़े में से 921-930 ।
डकरा में 300 एकड़ खेतों के जलजमाव का होगा स्थायी समाधान, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण
  • Post by Admin on Jul 11 2026

लखीसराय : सहयोग पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने शनिवार को रामगढ़ प्रखंड की औरे पंचायत अंतर्गत डकरा गांव का निरीक्षण कर कृषि भूमि में जलजमाव की समस्या का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अपर समाहर्ता, अधीक्षण   read more

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026 के लिए आवेदन शुरू, सरकार कराएगी निःशुल्क दर्शन
  • Post by Admin on Jul 11 2026

लखीसराय : बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से 20 से 26 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस यात्रा के तहत बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित श्रद्धालुओं को विशेष रेलगाड़ी से पटना से सोमनाथ ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान आवागमन, ठहरने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।   read more

लखीसराय में ‘शिवनगर वनरोपण 2026-27’ अभियान का शुभारंभ, 27,500 पौधे लगाने का लक्ष्य
  • Post by Admin on Jul 11 2026

लखीसराय : पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड स्थित बुधौली बनकर पंचायत के बाँकुड़ा गांव के समीप "शिवनगर वनरोपण 2026-27" अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत कुल 27,500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, उप विकास आ   read more

‘आपदा मित्र’ प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त ट्रेनिंग के साथ मिलेगा सरकारी प्रमाण-पत्र
  • Post by Admin on Jul 11 2026

लखीसराय :आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। बिहार राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला लखीसराय तथा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026’ के लिए जिले के योग्य युवक-युवतियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 13 जुलाई तक आवेदन कर स   read more

'सक्षम विधायक, सशक्त विधानसभा' से बनेगा समृद्ध बिहार, प्रबोधन कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Post by Admin on Jul 11 2026

गया के बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) परिसर में शनिवार को बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आयोजन बिपार्ड, लोकसभा सचिवालय   read more

जनसंख्या संतुलन को लेकर एमडीडीएम कॉलेज में विचारगोष्ठी, छात्राओं ने रखा प्रभावी पक्ष
  • Post by Admin on Jul 11 2026

मुजफ्फरपुर : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर महंत दर्शन दास महिला कॉलेज (एमडीडीएम), मुजफ्फरपुर के शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से "संतुलित जनसंख्या, उज्ज्वल भविष्य—समृद्ध बिहार, सशक्त भारत" विषय पर विचारगोष्ठी एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनसंख्या संतुलन, परिवार नियोजन, महिला शिक्षा और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अप   read more

पंचकोश, पंचपदी और शैक्षिक नेतृत्व पर विशेषज्ञों के व्याख्यान, आचार्यों ने लिया समग्र शिक्षा का संकल्प
  • Post by Admin on Jul 11 2026

मुजफ्फरपुर : विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं विद्या भारती बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्षेत्रीय आचार्य स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय ज्ञान परंपरा, पंचकोश, पंचपदी सिद्धांत और शैक्षिक नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दिनभर चले चार शैक्षणिक सत्रों में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने समग्र श   read more

गया में विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति बोले सेवा से जीतें जनता का विश्वास
  • Post by Admin on Jul 11 2026

गया: गया के बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) परिसर में शनिवार को बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय "प्रबोधन कार्यक्रम" का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार विधानसभा सचिवालय, लोकसभा सचिवालय की संस्था प्राइड (PRIDE) और बिपार्ड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधा   read more

खेल-खेल में बच्चों ने सीखे अभिनय के गुर, नाट्य कार्यशाला में निखरी प्रतिभा
  • Post by Admin on Jul 11 2026

मुजफ्फरपुर: राजकीय मध्य विद्यालय, नई बाजार (नगर क्षेत्र), मुजफ्फरपुर में शनिवार को सांस्कृतिक संस्था मगध विकास लोक, कोसुत, पटना की ओर से गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत एक दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में अभिनय कला के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच का विकास करना था। कार्यशाला के दौरान संस्था के कलाकारों ने विद्यार   read more

साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर वार : बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला युवक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 10 2026

लखीसराय : लखीसराय पुलिस ने साइबर ठगी के लिए कमीशन के आधार पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 4,800 रुपए नकद बरामद किए हैं, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को कबैया थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि गोसाई टोला वार्ड संख्या-21 स्थित ए   read more