बिहार समाचार

दिखाया गया है 10,320 चीज़े में से 401-410 ।
निशानेबाजी में मुजफ्फरपुर की बेटी का कमाल, इंडिया ओपन में जीते तीन पदक
  • Post by Admin on Oct 01 2026

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर की युवा निशानेबाज श्रेया भारद्वाज ने राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए हैं। स्वराज शूटिंग अकादमी एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रेया ने 18 से 27 सितंबर 2026 तक पश्चिम बंगाल के आसनसोल राइफल क्लब में आयोजित 0431 इंडिया ओपन प्रतियोगिता-2026 में दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जिले के साथ-सà   read more

ग्रामीणों के घर तक पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर बीपी, शुगर और कैंसर की व्यापक स्क्रीनिंग
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में "जाँच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार" अभियान के तहत वृहद स्तर पर विशेष स्वास्थ्य जांच और उपचार शिविर आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व सुदूर इलाकों के नागरिकों को उनके घर के समीप ही गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, परामर्श और दवाएं मुहैया कराना रहा।   read more

​आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर मंथन, सीजेएम कोर्ट में जुटे न्यायिक अधिकारी
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), लखीसराय के तत्वावधान में आगामी 21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत तथा 12 दिसंबर 2026 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय श्री सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के दिशा-निर्दॠ  read more

SSB के नागरिक कल्याण कार्यक्रम में किसानों को बांटे गए कृषि उपकरण, डीएम ने किया शुभारंभ
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 16वीं वाहिनी, जमुई के द्वितीय कमान अधिकारी श्री बांके बिहारी के दिशा-निर्देशन तथा डी समवाय कजरा के तत्वावधान में नरोत्तम उच्च विद्यालय के प्रांगण में नागरिक कल्याण कार्यक्रम (2026-27) का भव्य आयोजन किया गया। सहायक कमांडेंट श्री अभिनव तोमर की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि लखीसराय के जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कॠ  read more

लखीसराय में सजी खेल प्रतिभा की महफिल: सूर्यगढ़ा, परसावां और बालिका विद्यापीठ की टीमों ने जीते खिताब
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : जिला प्रशासन द्वारा 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता (2026-27) के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खेल मैदान पर दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के तहत आयोजित वॉलीबॉल स्पर्   read more

लखीसराय में शराब माफिया पर शिकंजा: तीन इलाकों में छापेमारी, 23 लीटर देशी शराब जब्त
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। इस सघन तलाशी अभियान के तहत पुलिस टीम ने जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 23 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की है। पहली कार्रवाई तेतरहाट थाना क्षेत्र के झिनौरा मुसहरी (वार्ड नंबर 12) में की गई, जहां स्थानीय निवास   read more

माता-पिता के आदर्शों को समर्पित तर्पण: पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने रोपे 1.25 लाख से अधिक पौधे
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : पितृपक्ष केवल पूर्वजों के प्रति जल अर्पित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके दिए संस्कारों और आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी भाव को आत्मसात करते हुए पर्यावरण भारती के संस्थापक एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक राम बिलास शाण्डिल्य ने अपने पूज्य माता-पिता की स्मृति में अपने विचार साझा किए हैं। राम बिलास शाण्डिल्य बताते हà   read more

लखीसराय : हुसैना गांव से 143.37 लीटर विदेशी शराब बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैना गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस त्वरित कार्रवाई में 143.37 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। 29 सितंबर 2026 की रात मेदनीचौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि हुसैना गांव में कुछ व्यक्तठ  read more

हिंदी कविता और सामाजिक बदलाव पर आरडीएस कॉलेज में संगोष्ठी, ‘रश्मिरथी’ पर हुई चर्चा
  • Post by Admin on Sep 30 2026

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से “हिंदी कविता का जनमानस पर बदलावकारी प्रभाव और चेतना का प्रसार” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विशेष संदर्भ रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध कृति ‘रश्मिरथी’ रहा। कार्यक्रम में प्रख्यात चिंतक और कवि मदन कश्यप मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रमेश प्रà   read more

तिरहुत शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे प्रशांत किशोर, सरकार को जवाबदेह बनाने की कही बात
  • Post by Admin on Sep 30 2026

मुजफ्फरपुर: जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर बुधवार को मुजफ्फरपुर में तिरहुत शिक्षक और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुजफ्फरपुर क्लब में आयोजित सभा में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी श्याम नंदन यादव और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. विमोहन मौजूद रहे। प्रशांत ठ  read more