बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,685 चीज़े में से 3,741-3,750 ।
11वीं नॉर्थ ईस्ट इंडिया जीत कुडो (मार्शल आर्ट्स) चैंपियनशिप 2024 में मुजफ्फरपुर के 8 छात्रों ने जीते 8 मेडल
  • Post by Admin on Dec 05 2024

मुज़फ्फरपुर : 11वीं नॉर्थ ईस्ट इंडिया जीत कुडो (मार्शल आर्ट्स) चैंपियनशिप 2024 का आयोजन गुवाहाटी स्थित कॉटन यूनिवर्सिटी में हुआ। इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स के कोच पवन कुमार के मार्गदर्शन में कुल 8 छात्रों ने भाग लिया। इन छात्रों ने अपनी शानदार प्रदर्शन से संस्था का नाम रोशन किया। जिसमें 5 छात्रों ने गोल्ड मेडल और 3 छात्रों ने सिल्वर मेडल हासिल कि   read more

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने किया मतदान
  • Post by Admin on Dec 05 2024

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने 4 दिसम्बर, गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय पश्चिमी स्थित मतदान केंद्र संख्या 31 पर मतदान किया। मतदान के दौरान जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से अपने मतदान का अधिकार का उपयोग करें। मतदान केंद्र पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने मतदान की प्रक्रिया को पूरी तरह से सुरक्षित और   read more

जमीनी विवाद में हुई फायरिंग से मां-बेटे की मौत
  • Post by Admin on Dec 05 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित पताही गांव में बुधवार की शाम एक जमीनी विवाद के कारण हुई फायरिंग में मां और बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है और पुलिस कैंप कर रही है। सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पताही हरि गांव में नाले का गंदा पानी बहाने को लेकर मदन शाह और उनके पड़ोसी के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा था और   read more

सप्तक्रांति एक्सप्रेस के स्टाफ को नशे में यात्रियों से अभद्र व्यवहार करने पर किया गया गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 05 2024

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस के कोच सं०- B/2 में एक ओबीएचएस स्टाफ के द्वारा यात्रियों से नशे की हालत में अभद्र व्यवहार किए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गाड़ी की चेकिंग के दौरान ओबीएचएस स्टाफ वीरेन्द्र कुमार सिंह को नशे की हालत में पाया गया। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) क   read more

तिरहुत स्नातक उपचुनाव : जिलाधिकारी और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, 12 बजे तक 16.95% मतदान
  • Post by Admin on Dec 05 2024

मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक उपचुनाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कांटी और मोतीपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दोनों क्षेत्रों में चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी की और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारिय   read more

तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए वोटर्स को 5 दिसंबर को विशेष आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति
  • Post by Admin on Dec 05 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक उपचुनाव के मद्देनजर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी वोटर्स को 5 दिसंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश (सवैतनिक) प्रदान किया गया है। यह निर्णय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत लिया गया है। सभी अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक जो तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक हैं   read more

दरभंगा में महिला हिंसा उन्मूलन और सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान आयोजित
  • Post by Admin on Dec 05 2024

दरभंगा : जिला में महिला हिंसा उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण को लेकर एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम +2 थलवारा हाई स्कूल में आयोजित हुआ। जिसमें महिलाओं के अधिकारों, संरक्षण उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।  इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। क   read more

सीतामढ़ी जिला स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए स्थानीय कलाकारों का होगा 7 दिसंबर को चयन
  • Post by Admin on Dec 05 2024

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिला के 53वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 10 और 11 दिसंबर को किया जाएगा। इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। इस सिलसिले में जिला प्रशासन द्वारा 7 दिसंबर, शनिवार को कलाकारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया को लेकर एक अहम सूचना जारी की गई है। जिसके तहत सभी इच्छुक कलाकारों को अपना आ   read more

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Dec 05 2024

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 9 महाविद्यालयों के 56 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस आयोजन में शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन और समापन मुख्य अतिथि एल एस कॉले   read more

तिरहुत स्नातक उप निर्वाचन 2024 : शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी
  • Post by Admin on Dec 05 2024

सीतामढ़ी : तिरहुत स्नातक उप निर्वाचन 2024 के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए सीतामढ़ी जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में बुधवार को आज जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी और वरीय अधिकारियों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी भी इस बैठक में मौजूद थे।  बैठक में स   read more