बिहार समाचार

दिखाया गया है 10,304 चीज़े में से 191-200 ।
नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
  • Post by Admin on Oct 16 2026

पटना : शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार, 16 अक्टूबर को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्र के अवसर पर मंदिरों और पूजा स्थलों में श्रद्धालु देवी की आराधना कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी को शक्ति, साहस और अन्याय पर विजय का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र के इस दिन मां कात्यायनी की पूजा के साथ भक्त सुख, शांति और स   read more

BRABU के पत्र के बाद एलएस कॉलेज में प्रिंटर विवाद गरमाया, प्राचार्य के खिलाफ छात्रों में नाराजगी
  • Post by Admin on Oct 15 2026

मुजफ्फरपुर: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को जारी एक पत्र के बाद लंगट सिंह महाविद्यालय में प्रिंटर के कथित दुरुपयोग का मामला चर्चा में आ गया है। इस प्रकरण को लेकर महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने प्राचार्य के खिलाफ विरोध जताया है। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।   read more

लखीसराय में महिला किसान दिवस पर आधुनिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान, रबी कार्यशाला आयोजित
  • Post by Admin on Oct 15 2026

लखीसराय : जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आत्मा के तत्वावधान में जिला स्तरीय वासंतिक (रबी) प्रशिक्षण-सह-कर्मशाला और महिला किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने की। आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य जिले में रबी फसलों के उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाना, किसानों तक वैज्ञानिक व आधुनिक कृषि तकनीकों का विस्तार करना à   read more

लखीसराय पुलिस का एक्शन: चेकिंग के दौरान 2.980 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 15 2026

लखीसराय : लखीसराय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में समकालीन अभियान चलाकर सघन वाहन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में 14 अक्टूबर को किउल थाना पुलिस ने बिछवे तीनमुहानी पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान भागने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध युवक को खदेड़कर धर दबोचा। युवक के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने की बात पà   read more

भारत बौद्धिक परीक्षा 2026 का पोस्टर जारी, टॉपर को मिलेगा एक लाख रुपए का पुरस्कार
  • Post by Admin on Oct 15 2026

मुजफ्फरपुर : भारतीय ज्ञान परंपरा, सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति विद्यार्थियों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली भारत बौद्धिक परीक्षा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय ने कुलपति आवास पर परीक्षा के पोस्टर का लोकार्पण किया। परीक्षा का आयोजन 21 नवंबर 2026 को देशभर में किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट प्रदरॠ  read more

लखीसराय बाजार में भारी वाहनों की नो एंट्री, दुर्गा पूजा पर प्रशासन ने जारी किया नया ट्रैफिक प्लान
  • Post by Admin on Oct 15 2026

लखीसराय : दशहरा और दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था तथा आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। लखीसराय बाइपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर सुरक्षा कारणों से भारी वाहनों के परिचालन पर पहले से रोक है और हाइट गेज लगाकर बड़े वाहनों का आवागमन रोका गया है। वर्तमान में ये वाहन बाजार क्षेत्र से होकर गुजर रहे थ   read more

​लखीसराय के जांबाजों की नेशनल उड़ान, 10वीं राष्ट्रीय गतका स्पर्धा के लिए 3 खिलाड़ी चयनित
  • Post by Admin on Oct 15 2026

लखीसराय : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया स्थित गुरु नानक डिफेंस एवं स्पोर्ट्स एकेडमी में 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक 10वीं राष्ट्रीय जूनियर गतका चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लखीसराय जिले के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। गतका एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव भोला थापा ने इस संबंध à   read more

माँ स्कंदमाता पूजन व डॉ. कलाम की जयंती पर पर्यावरण भारती ने लगाए देव व फलदार वृक्ष
  • Post by Admin on Oct 15 2026

लखीसराय : जिले के चानन प्रखंड अंतर्गत बिछवे में नवरात्रि के पंचम स्वरूप माँ स्कंदमाता पूजन, विश्व छात्र दिवस तथा पूर्व राष्ट्रपति ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष्य में पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जय प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में देव वृक्ष बरगद, तुलसी और आम के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पà   read more

लखीसराय में महिला तस्कर समेत चार धराए, 35 लीटर शराब और बाइक जब्त
  • Post by Admin on Oct 15 2026

लखीसराय : जिले में शराब के अवैध कारोबार और सेवन पर नकेल कसने के लिए मद्य निषेध थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग इलाकों से कुल 35 लीटर देसी चुलाई शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, साथ ही एक महिला समेत कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया। अभियान के पहले चरण में पुलिस बल ने बन्नुबगीचा थाना क्षेत्र के गोहड़ी कमियापुर में दबिश दी। वहां à   read more

लखीसराय में स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रशासन सख्त: आठ एम्बुलेंस की जांच में खुली खामियों की पोल
  • Post by Admin on Oct 15 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में लखीसराय जिले में संचालित 25 एम्बुलेंस और 2 मोर्चरी वैन की सघन तकनीकी व भौतिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह संयुक्त निरीक्षण मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) तथा संबंधित प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अथवा अस्पताल प्रबंधक द्वारा किया जा रहा है। अभियान के पहले दिन मोटर वाहन निरीक्षक और संबंधित प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक द्   read more