बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,001 चीज़े में से 1,861-1,870 ।
तत्काल टिकट घोटाले का हुआ पर्दाफाश, मुख्य बुकिंग लिपिक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Apr 23 2025

लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किउल पोस्ट के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा ऑपरेशन "उपलब्ध" के तहत बड़ी कार्यवाई करते हुए 23 अप्रैल 2025 को मनकट्ठा स्टेशन स्थित आरक्षित टिकट काउंटर से तत्काल टिकट घोटाले में संलिप्त मुख्य बुकिंग लिपिक अजय कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुबह करीब 10:05 बजे टिकट काउंटर   read more

27 अप्रैल को जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन, नामचीन साहित्यकार होंगे शामिल
  • Post by Admin on Apr 23 2025

लखीसराय : जिले में हिंदी साहित्य को नया आयाम देने हेतु आगामी रविवार, 27 अप्रैल 2025 को प्रातः 11 बजे से जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम लखीसराय के प्रभात चौक स्थित चितरंजन रोड पर होटल भारती परिसर में जिला कार्यालय के प्रांगण में संपन्न होगा। इस साहित्यिक सम्मेलन में जिले भर के साहित्य प्रेमियों, साहित्यसेवियों तथा ख्यातिप्राप्त साहित्यक   read more

26 अप्रैल से बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
  • Post by Admin on Apr 23 2025

पटना : बिहार में उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, 26 अप्रैल से राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। खासकर उत्तर बिहार के सात जिलों में गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे इन इलाकों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि इससे पहले अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में लू जैसे   read more

शिक्षा घोटाले पर विपक्ष ने प्रशासन पर लगाया मिलीभगत का आरोप, गठित की 17 सदस्यीय जांच कमेटी
  • Post by Admin on Apr 23 2025

लखीसराय : शिक्षा विभाग में हुए कथित घोटाले को लेकर विपक्षी दलों ने जिला प्रशासन पर बड़ा हमला बोला है। बुधवार को चितरंजन रोड स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में महागठबंधन की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिला प्रशासन की निष्क्रियता और घोटालेबाजों को बचाने के आरोप लगाए गए। इस दौरान विपक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि "दूध की रखवाली का जिम्मा बिल्ली को दे दिया गया है।" म   read more

संस्कृति त्रिवेदी का यूपीएससी में धमाल, ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल कर बिहार का नाम किया रोशन
  • Post by Admin on Apr 23 2025

जमुई : "हौसले बुलंद हों और दिशा स्पष्ट हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं रहती"—इस कथन को बिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने एक बार फिर सच कर दिखाया है। जमुई जिले की रहने वाली संस्कृति ने 2025 की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर देशभर में न केवल बिहार का नाम रोशन किया, बल्कि यह साबित किया कि मेहनत और आत्मविश्वास से कुछ भी संभव है। यह दूसरी बार है जब संस्कृति   read more

खिड़की से मारी आर्मी जवान की पत्नी को गोली, हथियार समेत मिले कई सुराग
  • Post by Admin on Apr 23 2025

जहानाबाद : जिले के मौर्य नगर मोहल्ले में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात बदमाशों ने एक आर्मी जवान की पत्नी को खिड़की से गोली मार दी। गोली महिला के चेहरे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान आर्मी जवान शिवशंकर कुमार की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे प   read more

लखीसराय को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात, 20 एकड़ जमीन चिन्हित करने का निर्देश
  • Post by Admin on Apr 22 2025

लखीसराय : केंद्रीय मंत्री और पंचायती राज तथा मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मंगलवार को लखीसराय पहुंचे। जिला समाहरणालय परिसर में उनका स्वागत जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र और अन्य समर्थकों द्वारा किया गया। मंत्री ने *दिशा* की बैठक में भाग लिया, जहाँ उन्होंने जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। इस दौरान डीएम ने मंत्री को अंग व   read more

महान क्रांतिकारी व्लादिमीर लेनिन की 155वीं जयंती पर माकपा ने दी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Apr 22 2025

लखीसराय : जिला मुख्यालय के पंजाबी मोहल्ला स्थित महामाया रेस्ट हाउस सभागार में मंगलवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से महान क्रांतिकारी, विचारक एवं बोल्शेविक क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की 155वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता माकपा के जिला सचिव कॉमरेड शंकर राम ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में पार्टी नेताओं ने लेनिन के चित्र पर पुष   read more

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, डीएम ने दी योजनाओं की प्रगति की जानकारी
  • Post by Admin on Apr 22 2025

लखीसराय : राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारियों और प्रमंडलीय आयुक्तों के साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। लखीसराय के जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने बैठक में जिले में चल रही प्रमुख योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। बैठक में राजस्व, गृह,   read more

केएसएस कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यार्थियों ने उठाई मूलभूत सुविधाओं की मांग
  • Post by Admin on Apr 22 2025

लखीसराय : बालगुदर गांव स्थित केएसएस कॉलेज में मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। "आज के भारत में युवा शक्ति: नई चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी का आयोजन मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग और भारतीय इतिहास एवं साहित्य अध्ययन केंद्र, कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। संगोष्ठी में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुल   read more