लखीसराय : प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, सूर्यगढ़ा में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम में तन्नु, अदिति राज, निधि कुमारी और पूजा कुमारी के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर शालू, शिवानी, सोनाली और दीपिका के समूह के साथ साक्षी, आरुषी, मोनिका और सुहानी के समूह रहे। तृतीय स्थान परी, लक्ष्मी और आंचल ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन निर्णायक मंडली द्वारा किया गया। निर्णायक मंडली में प्रेमरंजन कुमार, सुबंधु संवत, विवेक कुमार, ललन सर, चुनमुन कुमार और जोखन कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने दिनकर जयंती के अवसर पर अपनी कलात्मक प्रतिभा के साथ राष्ट्रकवि के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया।