बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,001 चीज़े में से 1,811-1,820 ।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मातृत्व सेवा सदन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on May 03 2025

लखीसराय : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मातृत्व सेवा सदन परिसर में पर्यावरण भारती के तत्वावधान में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देववृक्ष बरगद तथा औषधीय गुणों से युक्त पथरचूर के कुल 10 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण नारी शक्ति प्रांत टोली की सदस्या एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. शालिनी सिंह ने किया। पौधारोपण कार्यक्रम में उप   read more

बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कार्यालय परिचारी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए समीक्षा बैठक आयोजित
  • Post by Admin on May 03 2025

लखीसराय : शनिवार 3 मई 2025 को बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना द्वारा कार्यालय परिचारी की प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, परीक्षा के नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी उपस्थित थ   read more

मजदूर दिवस पर इनर व्हील क्लब ने महिला सफाईकर्मियों को किया सम्मानित, समाज के प्रति योगदान को बताया प्रेरणास्रोत
  • Post by Admin on May 02 2025

मुजफ्फरपुर : इनर व्हील क्लब मुजफ्फरपुर, जागृति, पुष्पांजलि और मैत्रेई क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मजदूर दिवस के अवसर पर समाज की सफाई व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाली छह महिला सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल उनके कार्य की सराहना का प्रतीक बना, बल्कि समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने का एक प्रेरणादायी प्रयास भी रहा। कार्यक्रम क   read more

लखीसराय में पर्यटन संगोष्ठी व विरासत विहार का भव्य शुभारंभ, अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में निखरी बौद्ध विरासत
  • Post by Admin on May 02 2025

लखीसराय : जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं बिहार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लखीसराय के संगम होटल सेमिनार हॉल में शुक्रवार को तीन दिवसीय पर्यटन संगोष्ठी एवं विरासत विहार का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया और लखीसराय की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्   read more

शिक्षा विभाग घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश तेज, युद्धस्तर पर कराया जा रहा निर्माण कार्य
  • Post by Admin on May 02 2025

लखीसराय : जिले के शिक्षा विभाग में उजागर हुए घोटाले के बाद संबंधित संवेदक, अधिकारी और शिक्षक अब युद्धस्तर पर कार्य कराकर घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश में जुट गए हैं। चानन प्रखंड के कई विद्यालयों में इस घोटाले की परतें खुल रही हैं, जिनमें मध्य विद्यालय लाखोचक का नाम भी सामने आया है। विद्यालय के प्रधान शिक्षक आनंद कुमार ने पहले तो इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिय   read more

चानन प्रखंड के नवसृजित विद्यालय में मिड डे मील में घोटाला, फर्जी उपस्थिति और प्रधान शिक्षिका नदारद
  • Post by Admin on May 02 2025

लखीसराय : शिक्षा विभाग में पहले से उजागर हो रहे घोटालों के बीच अब चानन प्रखंड के महेशलेटा पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, नीमतर बिछवे मुसहरी से मध्यान्ह भोजन योजना और उपस्थिति पंजी में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। यह विद्यालय पूर्णतः महादलित बच्चों के लिए संचालित है, लेकिन यहां बच्चों के अधिकारों की खुली अनदेखी हो रही है। शुक्रवार को जब स्कूल का न   read more

माउंट लिट्रा जी स्कूल में अप्रैल के स्टार परफॉर्मर घोषित, ओलंपियाड विजेताओं को मिला सम्मान
  • Post by Admin on May 02 2025

लखीसराय : स्थानीय माउंट लिट्रा जी स्कूल में शुक्रवार को अप्रैल माह के 'स्टार परफॉर्मर' विद्यार्थियों की घोषणा के साथ ही ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित इस विशेष समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और बहुआयामी प्रतिभा को मंच मिला। विद्यालय प्रबंधन की यह मासिक पहल छात्रों के केवल अकादमिक प्र   read more

गृहरक्षक नामांकन की शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न, 332 उम्मीदवारों ने मेधा सूची में बनाई जगह
  • Post by Admin on May 02 2025

लखीसराय : जिले में विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन को लेकर शुक्रवार, 2 मई को बिहार गृह रक्षा वाहिनी लखीसराय द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 1400 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था, जिनमें से 1034 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। प्रारंभिक दौर में आयोजित 1600 मीटर दौड़ में 375 उम्मीदवारों ने सफलता प्र   read more

मजदूर दिवस पर रामा मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 51 लोगों ने किया रक्तदान
  • Post by Admin on May 01 2025

मुजफ्फरपुर : मजदूर दिवस के अवसर पर रामा मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को जुरन छपरा स्थित क्योर पैथोलॉजी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दो कपल डोनर्स और चार महिलाओं सहित कुल 51 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के माध्यम से डॉ. चंदन कुमार, डॉ. गौरव वर्मा, कुमार ललित, मो. इलियास इलू, मोटिवेशनल स्पीकर धीरज श्रीवास्तव, न   read more

अनंत सिंह ने पार्टी टिकट पर दिया बड़ा बयान, कहा - किसी से पूछने की जरूरत नहीं
  • Post by Admin on May 01 2025

पटना : बिहार की राजनीति में ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। 30 अप्रैल को एक दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए अनंत सिंह ने अपने गांव लदमा में पोती की शादी के मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा संकेत दिया। बिना किसी पार्टी के भी लड़ सकते हैं चु   read more