लखीसराय में मद्य निषेध अभियान तेज, विभिन्न स्थानों से नौ लोग गिरफ्तार

  • Post By Admin on Mar 30 2026
लखीसराय में मद्य निषेध अभियान तेज, विभिन्न स्थानों से नौ लोग गिरफ्तार

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मद्य निषेध थाना, लखीसराय की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई चोरखरा क्षेत्र में की गई, जहां से तीन लोगों को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में वार्ड संख्या 08 निवासी कारू मोची, राम केवट उर्फ राम केवट तथा नेरी निवासी भोला मांझी शामिल हैं। बताया गया कि ये सभी दूसरी बार शराब पीते हुए पकड़े गए हैं।

वहीं दूसरी कार्रवाई दादोसीर क्षेत्र में की गई, जहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कछुआ गांव निवासी पप्पू कुमार, नंदकिशोर कुमार, सौरभ कुमार, धर्मेंद्र कोड़ा, अरविंद कुमार और संजीव कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी पर शराब पीने का आरोप है।

मद्य निषेध थाना की पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।