मोतीपुर विद्यालय में विदाई समारोह, प्रधानाध्यापिका ललिता झा को दी गई भावभीनी विदाई
- Post By Admin on Mar 30 2026
मुजफ्फरपुर : आदर्श राजकीय रंगबहादुर मध्य विद्यालय मोतीपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ललिता झा के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विद्यालय परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों, पूर्ववर्ती छात्रों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह को संबोधित करते हुए ललिता झा ने कहा कि विद्यालय के संचालन में सभी शिक्षकों, अभिभावकों और समाज के लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों से मिला स्नेह और सहयोग वह जीवन भर नहीं भूलेंगी।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. अभय कुमार सुराणा, डॉ. सुरेंद्र कुमार सुराणा, भोला मोहन प्रसाद और निरेंद्र नाथ गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने छात्र जीवन के दौरान विद्यालय में बिताए गए सुनहरे पलों को याद किया और भविष्य में भी विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विधान पार्षद (तिरहुत स्नातक) के प्रखंड प्रतिनिधि शंभु मोहन प्रसाद, वरदायक नंदन, विशाल कुमार, अंकिता रानी, सौरभ कुमार, शुभम जायसवाल, मो. नसीम, आएसा ठाकुर, गुड्डू कुमार, विजय कुमार, अंजना कुमारी, सत्र कुमार, मो. ओवैश, रेणु जायसवाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने ललिता झा के शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की।