प्रातः काल करें योग, होगा स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन का विकास : सिविल सर्जन

  • Post By Admin on Jun 21 2024
प्रातः काल करें योग, होगा स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन का विकास : सिविल सर्जन

लखीसराय : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल प्रांगण में जिला स्वास्थ्य समिति एवं गैर संचारी रोग प्रभाग  के संयुक्त तत्वाधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. बीपी सिन्हा, गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार, डीपीएम सुधांशु नारायण लाल एवं योग प्रशिक्षक विवेकानंद शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 

अपने अध्यक्षीय संबोधन में सीएस ने कहा कि मनुष्य को प्रतिदिन प्रातः में योग करना चाहिए। इससे स्वस्थ शरीर के साथ ही स्वस्थ मन का विकास होता है। योग बीमारियों से बचाव कर शरीर को निरोग रखता है। डीपीएम द्वारा भी योग के लाभ की विस्तृत चर्चा की गई। योग प्रशिक्षक श्री शर्मा के द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराके उनके लाभ के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर जिला योजना समन्वयक सुनील कुमार शर्मा, पूजा कुमारी, डॉ. बबली, डॉ. जुली, पंकज कुमार, सत्यम कुमार, डॉ. आशीष कुमार, दीपक कुमार, धर्मवीर कुमार, एनआरसी के सभी स्टॉफ, नर्स के साथ ही लखीसराय एवं चानन क्षेत्र के कुल 30 आशा कार्यकर्त्ता द्वारा सहभागिता दिया गया।