लखीसराय में मद्य निषेध अभियान तेज, 10 लोगों पर कार्यवाई 

  • Post By Admin on Jul 20 2026
लखीसराय में मद्य निषेध अभियान तेज, 10 लोगों पर कार्यवाई 

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 10 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान के दौरान विदेशी और देसी शराब भी बरामद की गई।

मद्य निषेध थाना लखीसराय की ओर से जारी 19 जुलाई 2026 की छापेमारी रिपोर्ट के अनुसार, किऊल स्टेशन से एक अज्ञात व्यक्ति के पास से 6 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं बड़हिया रेलवे स्टेशन पर करन कुमार उर्फ कल कुमार को 600 मिलीलीटर रंगीन मसालेदार देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मेदनीचौकी, तेतरहट और बड़हिया थाना क्षेत्रों में शराब सेवन के आरोप में कुल आठ लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें पवन कुमार, सोनू पासवान, अनिल साव, राजेश मांझी, श्रवण मांझी, बबलू साह, गोलू कुमार तथा श्रवण कुमार शामिल हैं।

मद्य निषेध थाना पुलिस ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार और शराब सेवन के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा तथा आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।