मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में शराब के साथ 11 लोग गिरफ्तार

  • Post By Admin on Mar 11 2026
मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में शराब के साथ 11 लोग गिरफ्तार

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने 10 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार और सेवन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कई स्थानों से विदेशी और देसी शराब बरामद की गई तथा कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मद्य निषेध विभाग की रिपोर्ट के अनुसार किउल रेलवे यार्ड के समीप छापेमारी के दौरान नेया, थाना मुफस्सिल (जिला नवादा) निवासी छोटू राज और मनीष सिंह के पास से लगभग 6 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

वहीं सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जखराज स्थान नहर किनारे से कन्हैया यादव के पास से करीब 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। तेतरहाट थाना क्षेत्र के तेतरहाट गांव में गीता देवी के पास से लगभग 3 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई।

इसके अलावा अलीनगर (सूर्यगढ़ा थाना) से मनोज मांझी, खेमतरी स्थान से मुन्ना कुमार तथा अमलेश कुमार उर्फ मनीष राज, कचैया दावलपुरी (कवैया थाना) से राहुल कुमार, गंगासराय (बड़हिया थाना) से सुनील महतो और विजय कुमार, तथा डुमरी (बड़हिया थाना) से धर्मेंद्र सिंह और धीरज कुमार को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

मद्य निषेध विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।