मद्य निषेध विभाग की छापेमारी, अवैध शराब बेचने और पीने के आरोप में कई गिरफ्तार
- Post By Admin on Mar 16 2026
लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून को लागू कराने के लिए मद्य निषेध थाना की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब बेचने और पीने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा गया।
मद्य निषेध थाना की ओर से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार कजरा थाना क्षेत्र के अरमा मुसहरी में सरस्वती देवी, पति किटो उर्फ सुंदर सदा को लगभग 4 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार वह शराब बेचने का कार्य कर रही थी।
इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर शराब पीने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा गया। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर और बेलथुआ गांव से धारवीर मांझी, दिलवर कुमार और नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया।
कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव से संजय कुमार को शराब पीते हुए पकड़ा गया। वहीं कवैया थाना क्षेत्र के लाल पहाड़ी जयनगर वार्ड संख्या 33 से सरगुन मांझी और जीरो मांझी को भी गिरफ्तार किया गया।
लखीसराय थाना क्षेत्र के छोटी दरगाह इलाके से अमरेंद्र कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया।
बड़हिया थाना क्षेत्र के मरसेती गांव से रविन्द्र कुमार, संजीत कुमार और जितेन्द्र कुमार को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर टिघरा से छोटू कुमार, रवि कुमार उर्फ रवि किशन कुमार और छोटू कुमार उर्फ इन्द्रजीत राय को भी शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया।
मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।