मद्य निषेध विभाग की छापेमारी : 33 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, सात गिरफ्तार 

  • Post By Admin on Mar 14 2026
मद्य निषेध विभाग की छापेमारी : 33 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, सात गिरफ्तार 

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 33.250 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई तथा कई लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

मद्य निषेध थाना की रिपोर्ट के अनुसार चरोखरा, थाना लखीसराय क्षेत्र से रंजन केवट, पिता-स्व. राजो केवट के पास से 18 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं दीपक केवट, पिता-स्व. विष्णु केवट, निवासी चरोखरा वार्ड संख्या-18 से 3 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई।

इसी तरह किरणपुर, थाना मेदनीचौकी क्षेत्र में धमेंद्र पासवान, पिता-नारायण पासवान के पास से 12.250 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जिसे बेचने के लिए रखा गया था।

वहीं फदफपुर, थाना बिसरपुर क्षेत्र में शराब पीने के आरोप में दो लोगों पर कार्रवाई की गई। इनमें जगदीश साव, पिता-स्व. रामस्वरूप साव तथा चंद्रशेखर महतो, पिता-स्व. मदन महतो शामिल हैं।

इसके अलावा गोलमहदा, थाना बड़हिया क्षेत्र में भी दो लोगों को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया। इनमें लोकेश महतो, पिता-गेनहरी महतो तथा अर्जुन कुमार, पिता-गोपाल यादव शामिल हैं।

मद्य निषेध विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।