अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग में बदला, पुलिस ने युवती को किया बरामद
- Post By Admin on Mar 11 2026
लखीसराय : चानन थाना क्षेत्र के मानपुर गांव से दर्ज कराए गए अपहरण के एक मामले की जांच में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस ने युवती को बरामद कर न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत किया है।
जानकारी के अनुसार मानपुर गांव निवासी मथुरा मांझी ने चानन थाना में कांड संख्या 15/26 के तहत अपनी 23 वर्षीय पुत्री सरोजनी कुमारी (काल्पनिक नाम) के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच चानन थाना के पुलिस पदाधिकारी नीतीश कुमार द्वारा की गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती का अपने ही पड़ोस में रहने वाले महेश मांझी के पुत्र छोटू मांझी के साथ कई महीनों से प्रेम संबंध था। दोनों ने आपसी सहमति से योजना बनाकर घर से निकलकर कोर्ट मैरिज कर ली और घर से बाहर रह रहे थे।
पुलिस पदाधिकारी नीतीश कुमार ने जांच के क्रम में युवती को बरामद कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां उसका बयान दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।