मद्य निषेध अभियान के तहत लखीसराय में छह लोगों पर कार्यवाही

  • Post By Admin on Mar 01 2026
मद्य निषेध अभियान के तहत लखीसराय में छह लोगों पर कार्यवाही

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान शराब सेवन के आरोप में छह लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई 28 फरवरी को छापेमारी अभियान के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार, इंग्लिश मोहल्ला, थाना-लखीसराय क्षेत्र से तीन लोगों को पकड़ा गया। इनमें मुकेश यादव (पिता- स्व. अशर्फी यादव), कारू यादव (पिता- स्व. गरीब यादव) तथा नीतीश कुमार (पिता- पप्पू यादव), सभी निवासी गढ़ी विशनपुर, थाना-लखीसराय, जिला-लखीसराय शामिल हैं। तीनों पर शराब सेवन का आरोप है।

वहीं, बड़हिया थाना क्षेत्र में भी मद्य निषेध टीम ने अभियान चलाकर तीन लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की। इनमें मंटू कुमार (पिता- दीपक ठाकुर) एवं राजीव कुमार (पिता- श्रीकांत ठाकुर), दोनों निवासी नैना टोला, थाना-बड़हिया तथा बबलू यादव (पिता- ब्रह्मदेव यादव), निवासी गढ़ टोला, थाना-बड़हिया, जिला-लखीसराय शामिल हैं।

मद्य निषेध विभाग ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है तथा जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।