ब्रेकिंग समाचार

दिखाया गया है 1,495 चीज़े में से 11-20 ।
छात्र आंदोलन को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
  • Post by Admin on Jul 24 2026

पटना : नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को बिहार पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए राजधानी पटना सहित गया, वैशाली, सीतामढ़ी, जहानाबाद समेत कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी   read more

PM के ऐलान से नहीं मानी CJP, राहुल गांधी ने भी खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
  • Post by Admin on Jul 23 2026

नई दिल्ली : NEET पेपर लीक और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पेपर लीक मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी की   read more

अनंतनाग में आतंकियों का हमला, ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल शहीद
  • Post by Admin on Jul 23 2026

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने बुधवार को पुलिस बल को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। लाल चौक इलाके में हुई फायरिंग में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्   read more

NEET मुद्दे पर CJP का अल्टीमेटम, '20 जुलाई सिर्फ ट्रेलर था'
  • Post by Admin on Jul 22 2026

नई दिल्ली : NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा CJP का आंदोलन मंगलवार को 31वें दिन भी जारी रहा। इस बीच पार्टी ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों की मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो अगली बार दिल्ली में लाखों युवा जुटेंगे और आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका   read more

फिर डराने लगा कोरोना, कोलकाता में बढ़ रहे संक्रमण के मामले
  • Post by Admin on Jul 21 2026

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शहर के निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित चार मरीजों का इलाज चल रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में कोविड-19 से संक्रमित तीन नए मरीजो   read more

संसद सत्र के बीच CJP का मार्च, दिल्ली में थ्री-टियर सुरक्षा और धारा 163 लागू
  • Post by Admin on Jul 20 2026

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही नीट (NEET) पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा घोषित 'चलो संसद' मार्च को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संभावित प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत बिना अनुमति पांच या उससे अधिक लोगों के एक   read more

जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का कहर: बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से भारी तबाही
  • Post by Admin on Jul 19 2026

श्रीनगर/जम्मू : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। राजौरी और पुंछ जिलों में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड), भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत दलों को तैनात किया गया है। राजौरी जिले में   read more

सोनम वांगचुक को जबड़न घसीटकर अस्पताल ले गई पुलिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया
  • Post by Admin on Jul 18 2026

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश और वांगचुक की लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए की गई। हालांकि, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव   read more

मुजफ्फरपुर में पीएनजी पाइपलाइन फटने से हड़कंप, गैस रिसाव से पांच छात्राएं बेहोश
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ में शुक्रवार को बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के दौरान जेसीबी से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज गैस रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और एहतियातन आसपास के स्कूलों में तत्काल छुट्टी घोषित कर दी गई। गैस रिसा   read more

NEET UG 2026 रिजल्ट घोषित, 20 लाख अभ्यर्थियों में दो छात्रों ने मारी बाजी
  • Post by Admin on Jul 17 2026

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर देशभर में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा में देशभर से करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा भारत के 551 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों के अला   read more