जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को राष्ट्रीय सम्मान, बना वर्ष का सर्वश्रेष्ठ स्टैंडअलोन उच्च शिक्षण संस्थान

  • Post By Admin on Mar 02 2026
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को राष्ट्रीय सम्मान, बना वर्ष का सर्वश्रेष्ठ स्टैंडअलोन उच्च शिक्षण संस्थान

ग्रेटर नोएडा: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को वर्ष 2026 में आयोजित एंटरप्रेन्योर इंडियन एजुकेशन अवॉर्ड्स में “वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षण संस्थान – स्टैंडअलोन” सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को प्रदान किया जाता है। चयन प्रक्रिया में अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) आधिकारिक मूल्यांकनकर्ता के रूप में शामिल रहा, जिससे पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हुई।

यह पुरस्कार उन संस्थानों को दिया जाता है जो शैक्षणिक गुणवत्ता, अत्याधुनिक अधोसंरचना, अनुसंधान एवं नवाचार, छात्र उपलब्धियों, उद्योग–शैक्षणिक सहयोग, प्रभावी नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मानकों पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने इन सभी आयामों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए यह प्रतिष्ठित उपलब्धि अर्जित की।सम्मान समारोह में नैक ए प्लस एवं एनबीए मान्यता प्राप्त जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने संस्थान की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान परिवार के सामूहिक प्रयास, प्रतिबद्धता और गुणवत्ता के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम है। संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता तथा जीआईएमएस संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने इस उपलब्धि को गुणवत्ता आधारित शिक्षा, नवाचार और उद्योग संलग्नता के प्रति समर्पण का प्रतिफल बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि संस्थान भविष्य में भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करता रहेगा।

यह सम्मान संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूर्व छात्र समुदाय को समर्पित किया गया, जिनके निरंतर सहयोग और विश्वास ने जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।