लखीसराय : जिला मुख्यालय नया बाजार स्थित केआरके उच्च विद्यालय के मैदान में निर्धारित राजग कार्यकर्ता सम्मेलन होना है। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह ललन, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित गठबंधन के सभी पांच घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिला लोजपा (आर) के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले भर के कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह सम्मेलन एनडीए गठबंधन के लिए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह कार्यकर्ताओं के जन आधार को मजबूत करने का कार्य करेगा।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिले भर में अलग-अलग दिन कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई हैं। उन्होंने कहा कि हजारों कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं।
नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन का इस कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित होने से इसका सफलता मिलना तय है। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मेलन के आयोजन के लिए मैदान में भव्य पंडाल तैयार कर लिया गया है।




















