रक्तदान से दी श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों के लिए आगे आए युवा

  • Post By Admin on Apr 18 2026
रक्तदान से दी श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों के लिए आगे आए युवा

लखीसराय : माँ बाला त्रिपुर सुन्दरी रक्तदान समूह द्वारा शनिवार को बड़हिया थाना के पूर्व थानाध्यक्ष स्वर्गीय चंदन कुमार एवं डुमरी पंचायत के पूर्व समाजसेवी स्वर्गीय पिंटू कुमार की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रक्तकेन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार राय, जिला पर्यवेक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार लाल, परामर्शी अभिषेक कुमार सहित मनोरंजन कुमार, गुड्डू कुमार एवं आनंद कुमार मौजूद रहे।

शिविर में संस्था के संस्थापक रौशन कुमार सिंह, सक्रिय सदस्य अंकुल कुमार, राघवेंद्र कुमार, दीपक कुमार एवं सीताराम सिंह सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम को सामाजिक सरोकार से जुड़ी एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।