लखीसराय में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि सह विचार गोष्ठी आयोजित
- Post By Admin on Apr 11 2026
लखीसराय : महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, लखीसराय की ओर से पुराना बाजार स्थित स्थल पर श्रद्धांजलि सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकुल सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को समानता और शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
जिला महामंत्री सनोज साहू ने कहा कि फुले का जीवन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताया और आज उनके विचारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। वहीं नगर उपाध्यक्ष किरण सिन्हा ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों के लिए महात्मा फुले का योगदान अतुलनीय है तथा उनका जीवन महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में जिला मंत्री हिमांशु पटेल, मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, नगर महामंत्री रूपेश कुमार, कश्यप गौरी शंकर, मनीष चौरसिया, अनिल मालाकार, जवाहर पासवान, संजय मालाकार, विनोद मालाकार, दिनेश पासवान, उदय शंकर यादव, रोहित कुमार, अमित कुमार, आलोक कुमार, माली मालाकार, धीरज मालाकार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राहुल कुमार ने किया। अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।