जिले में यातायात प्रबंधन मजबूत, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डीएम को सम्मान

  • Post By Admin on Mar 14 2026
जिले में यातायात प्रबंधन मजबूत, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डीएम को सम्मान

लखीसराय : जिले में सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिला पदाधिकारी को पुष्प भेंट कर उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में जिला पदाधिकारी को परिवहन विभाग द्वारा प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र और स्मृति-चिह्न भी सौंपा गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि ने कहा कि जिला पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन के कारण ही जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति संभव हो पाई है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और मार्गदर्शन देते रहने का अनुरोध किया।

इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, मोटरयान निरीक्षक प्रतीक कुमार तथा पूरी टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टीम द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखें, ताकि आम लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध हो सके।