पुलिस अधीक्षक ने ली प्रशिक्षु सिपाहियों की परेड सलामी, प्रशिक्षण की गुणवत्ता का किया आकलन

  • Post By Admin on Apr 07 2026
पुलिस अधीक्षक ने ली प्रशिक्षु सिपाहियों की परेड सलामी, प्रशिक्षण की गुणवत्ता का किया आकलन

लखीसराय : पुलिस अधीक्षक लखीसराय द्वारा मंगलवार को प्रशिक्षु सिपाहियों की परेड का सघन एवं विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ग्रहण करते हुए जवानों के अनुशासन, एकरूपता, तालमेल, ड्रिल की शुद्धता तथा शारीरिक दक्षता का बारीकी से मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण, अनुशासन और शारीरिक दक्षता एक सक्षम पुलिसकर्मी के लिए अत्यंत आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु सिपाहियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और जिम्मेदार पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में ईमानदारी, अनुशासन और जनता के प्रति समर्पण सबसे महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और प्रशिक्षुओं को पुलिस सेवा के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया गया। लखीसराय पुलिस ने कहा कि वह आम जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है।