प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण, बेहतर पुलिस सेवा का दिया संदेश
- Post By Admin on Apr 07 2026
लखीसराय : जिले की पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार को पुलिस प्रशिक्षण से जुड़े कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों की आंतरिक कक्षा का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, उपस्थिति तथा कार्यकुशलता का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु सिपाहियों से संवाद करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और सक्षम पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और अनुशासन ही एक अच्छे पुलिसकर्मी की पहचान होती है, इसलिए सभी प्रशिक्षुओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि प्रशिक्षु सिपाही भविष्य में बेहतर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और प्रशिक्षुओं को पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का संदेश दिया गया। लखीसराय पुलिस ने कहा कि वह आम नागरिकों की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।