जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस पर रुद्राभिषेक का आयोजन
- Post By Admin on Jul 17 2024

लखीसराय: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के जन्मदिवस पर फाउंडेशन के सदस्यों ने अशोक धाम स्थित श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया।
आचार्य नीरज पांडे, अशोक पांडे और महेश पांडे के स्वस्तिवाचन से प्रारंभ हुई इस पूजा में शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शक्कर और मधु से अभिषेक किया गया। इस दौरान बाबा भोलेनाथ से श्री चौधरी के अभियान की सफलता, देश में जल्द ही सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की कामना की गई।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी ने इस अवसर पर बताया कि श्री चौधरी देश और धर्म के प्रति समर्पण की अद्वितीय मिसाल हैं। उनके नेतृत्व में पूरे भारत के 500 जिलों में संगठन सशक्त हो चुका है। उन्होंने कामना की कि बाबा भोलेनाथ श्री चौधरी को अपार शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें।
जिला अध्यक्ष राकेश कुमार रंजीत ने चौधरी जी के जन्मदिवस पर कहा कि ईश्वर उन्हें एक कुशल संगठनकर्ता बनाए और उनके मार्गदर्शन में देश में सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो, जिससे भारत को एक और बंटवारे का दर्द नहीं झेलना पड़े।
इस पूजनोत्सव कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी प्रमिला कुमारी, अमरजीत कुमार, अनय कुमार, रोहित कुमार, रवि कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल हुए।