लखीसराय: हलसी प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा द्वारा आयोजित कैंप में सदस्यता अभियान को नई ऊंचाइयां मिली। इस कैंप में दर्जनों लोगों को प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई, वहीं पुराने सहयोगियों को भी नए सिरे से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा ने जानकारी दी कि 9 अगस्त से प्रारंभ किया गया यह सदस्यता अभियान जिलेभर में तेजी से चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित कर सदस्यता दिलाई जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजकुमार कुशवाहा और रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार का भी सराहनीय योगदान रहा।

हलसी में आयोजित इस अभियान के दौरान पार्टी के प्रति लोगों में जोश और उत्साह देखने को मिला, जिससे आगामी चुनावों के लिए पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।