प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार के सफल 3 वर्ष के कार्यकाल पर कार्यक्रम आयोजित
- Post By Admin on Feb 18 2025
.jpg)
लखीसराय : जिला मुख्यालय स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार के 3 वर्ष के सफल कार्यकाल को लेकर विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में वैदिक हवन यज्ञ और वृक्षारोपण की गई। जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
17 फरवरी 2022 को डॉ. निरंजन कुमार ने डीएवी पब्लिक स्कूल लखीसराय के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला था। इस अवसर पर आयोजित वैदिक हवन यज्ञ में विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यालय की यशकीर्ति को और बढ़ाने के लिए आहुति डाली। हवन यज्ञ की विधि को पुरोहित पवित्र दास और महंत बर्मन ने संपन्न कराया। इसके बाद, प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार ने सुपारी का पौधारोपण कर विद्यालय को उच्चतम स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक निहार रंजन नायक ने कहा कि डॉ. निरंजन कुमार ने पिछले तीन वर्षों में विद्यालय की बेहतरी के लिए अनथक मेहनत की है और विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है।
प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संस्थान को सफलता की ओर ले जाने के लिए स्वार्थ रहित होकर समर्पण की भावना से काम करना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की सफलता में शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मियों का सहयोग आवश्यक है, क्योंकि बिना उनके समर्थन के किसी भी लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल है।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और शांति पाठ से हुआ। इस कार्यक्रम में हर्ष दिव्य, नवेंदु शेखर, सुनील कुमार, डॉ. समीर कुमार पाठक, संतोष रावत, कीर्ति रंजन, संजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, केपीसी सिंहा, दीपक वर्मा, अमरजीत सिंह, रुपेश वर्मा और एलडीसी आलोक कुमार की प्रमुख भूमिका रही।