लखीसराय : जिले में आरपीएफ के ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री का खोया हुआ छठ बर्तन वापस मिल गया। यह घटना 14 अक्टूबर को हुई जब किउल से रांची पाटलिपुत्र डाउन एक्सप्रेस से जा रहे एक यात्री का छठ बर्तन भीड़भाव के कारण किउल स्टेशन पर ही छूट गया था।
यात्री का नाम कन्हैया सिंह हैI जो शेखपुरा जिले के केवटी ग्राम का निवासी है। उनका प्लास्टिक के बोरे में रखा सामान ट्रेन पकड़ने के दौरान किउल प्लेटफार्म पर छूट गया था। पुलिस ने इसे सुरक्षित रखा और रेल मदद पर सूचना दर्ज होने के बाद यात्री को इसकी जानकारी दी गई।
बुधवार को यात्री के भाई सुनील कुमार ने रेल थाना किउल पहुंचकर आवश्यक कागजातों की जांच पड़ताल के बाद अपना सामान वापस प्राप्त किया। छठ पर्व के पीतल के कीमती बर्तन के सुरक्षित वापसी पर सुनील काफी हर्षित दिखे। यह आरपीएफ की ऑपरेशन अमानत के तहत एक सफल कार्रवाई है।




















