लखीसराय: जिले के हलसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में बुधवार को करंट लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे कि बेहतर ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, उसकी ईलाज के अभाव में मौत हो गई।

मृतक की पहचान प्रतापपुर निवासी रामवृक्ष महतो के पुत्र उमेश महतो के तौर पर हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।