महीनों से पानी की समस्या से जूझ रहे लोग, पार्षद और निगम बना है मूकदर्शक
- Post By Admin on Jun 16 2023
.jpg)
मुजफ्फरपुर : जिला के नगर निगम वार्ड-39 पुरानी गुदरी, भवानी सिंह मार्ग पर शुक्रवार दिनांक 16 जून, 2023 को वहां के निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड-39 के लोग महीनों से पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं। बार बार शिकायत करने के बावजूद भी उनकी समस्या का निवारण नहीं किया जा रहा है। अंततः कोई विकल्प न दिखने पर वहां के निवासियों ने विरोध प्रदर्शन का सहारा लिया।
संवाददाता से बातचीत के क्रम में लोगों ने अपनी परेशानियों को साझा किया। उनमें से एक ने बताया कि एक महिना से समरसेबुल खराब है पर आज तक सही से नहीं बना। अगर बनता भी है तो तुरन्त खराब हो जाता है जिसके कारण पानी के लिए दर- दर भटकना पड़ता है। जब उनलोगों ने वार्ड पार्षद से इसकी शिकायत की तो उन्होंने डपटते हुए कहा कि चार महिना बाद बनेगा जहां जाना है जाइए। तब सभी लोगों ने नगर निगम और वार्ड पार्षद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अगर आगे भी नहीं समरसेबुल नहीं बनेगा तो वे लोग अर्थी जुलूस निकालकर नगर निगम का घेराव करेंगे।
स्थानीय निवासी संजय रजक ने कहा की दो वर्ष पहले है हर घर जल योजना के तहत यह जल मीनार बना पर आज तक अधूरा है। इसमें जो समरसेबुल लगा है वो लगभग एक महिना से खराब है। मैंने 9 मई को नगर आयुक्त को आवेदन दिया पर आज तक नही बना। इसके बाद मेयर और डिप्टी मेयर को भी इस की जानकारी दी पर नहीं बना। अभी गर्मी का समय चल रहा पानी सबको जरूरी है पर समरसेबुल खराब होने से 500 परिवार को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अगर आज इस समस्या से लोगों को मुक्ति नहीं मिलेगी तो आगे अर्थी जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।