मुजफ्फरपुर : श्री माहेश्वरी सभा, मुजफ्फरपुर द्वारा महेश नवमी के शुभ अवसर पर अष्ट दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अष्ट दिवसीय के प्रथम दिन स्थानीय नवयुवक समिति ट्रस्ट, सरैयागंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 49 यूनिट ब्लड का संग्रह किया गया। ब्लड डोनेट करने वालों का हिमोग्लोबिन की भी जांच की गई। ब्लड संग्रह के लिए स्थानीय मेडिकल कॉलेज की टीम बुलाई गई थी। ब्लड डोनेट करने वालों में महेश्वरी सदस्यों के अलावा समाज के भी लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व रक्तदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा अध्यक्ष सुनील मूंधड़ा, सचिव किशन डागा, महिला संगठन अध्यक्षा राजश्री डागा, सचिव हेमा चांडक, युवा संगठन अध्यक्ष आकाश गट्टाणी, सचिव नेहा डागा के महेश्वरी परिवारों के सभी सदस्य उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जन हितैषीता के प्रिंशु मोदी अपने सदस्यों के साथ उपस्थिति रहे।

कल महेश नवमी के दूसरे दिन श्री शोभा चंद जी मूंदड़ा के निवास स्थान पर शिव रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया जाएगा।