मुजफ्फरपुर जंक्शन मंदिर पुनर्निर्माण को लेकर 9 धाम संकल्प यात्रा, खबड़ा मंदिर से रवाना होगा जत्था

  • Post By Admin on Aug 27 2026
मुजफ्फरपुर जंक्शन मंदिर पुनर्निर्माण को लेकर 9 धाम संकल्प यात्रा, खबड़ा मंदिर से रवाना होगा जत्था

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में रेलवे द्वारा तोड़े गए मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर चौमुख गांव के भक्तों का जत्था 28 अगस्त को नौ धाम संकल्प यात्रा पर रवाना होगा। पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस यात्रा की शुरुआत खबड़ा मंदिर परिसर से की जाएगी।

यात्रा पर रवाना होने से पहले भक्त खबड़ा मंदिर में मंदिर पुनर्निर्माण आंदोलन से जुड़े लोगों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर पुनर्निर्माण के लिए संकल्प लेंगे। इसके बाद मंदिर पुनर्निर्माण आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं की ओर से भक्तों की बस को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

भक्तों की यह संकल्प यात्रा सुलतानगंज धाम, देवघर धाम, बासुकीनाथ धाम, तारापीठ धाम, कोलकाता स्थित दक्षिणेश्वरी काली धाम, गंगासागर धाम, तपोवन धाम, त्रिकूट पर्वत धाम और राजगीर धाम तक जाएगी। आयोजकों के अनुसार यात्रा का उद्देश्य मंदिर पुनर्निर्माण की मांग को लेकर धार्मिक संकल्प को मजबूत करना है।