मुजफ्फरपुर : अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जाना जाने वाला मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध होटलों में से एक जेके रेजीडेंसी ने अपने 8 वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर होटल प्रबंधन ने होटल के आठवीं वर्षगांठ को बड़े ही धूमधाम से मनाया। एल
इस मौके पर होटल के ऑपरेशनल मैनेजर कौशिक सिंह ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए होटल जेके रेजीडेंसी के आठ वर्ष पूरे होने पर समस्त मुजफ्फरपुर वासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि हमें बहुत प्रसन्नता हो रही है कि होटल जेके रेजीडेंसी ने सफलतापूर्वक अपने आठ वर्ष पूरे कर लिए। इन आठ वर्ष में होटल ने अपने उत्कृष्ट सेवाओं से राष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि जेके रेजीडेंसी आज टॉप फैमली व व्यावसायिक होटलों में गिना जा रहा है। इसके लिए मैं अपने टीम मेम्बर, कर्मचारियों व अपने अतिथियों को धन्यवाद करता हूं। मौके पर आतिफ़ जमीर खान, शगुफ्ता प्रवीण, अलीजा जमीर, देवांशु किशोर, पवन सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




















