लखीसराय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर
- Post By Admin on Apr 11 2026
लखीसराय : शनिवार को पुलिस अधीक्षक महोदया, लखीसराय की अध्यक्षता में सभी पुलिस उपाधीक्षकों, थानाध्यक्षों एवं सह-थानाध्यक्षों की उपस्थिति में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिले में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधान, विधि-व्यवस्था संधारण तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा और समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने, अनुसंधान कार्य में तेजी लाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष और सह-थानाध्यक्ष मौजूद रहे।