ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
- Post By Admin on Apr 11 2026
मुजफ्फरपुर: ज्योतिराव फुले मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को आमगोला स्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने ज्योतिराव फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. उमेश राय, प्रदेश अध्यक्ष (बीपीएस) ने की। इस अवसर पर डॉ. ललन भगत ने विषय प्रवेश कराते हुए ज्योतिराव फुले की विचारधारा की सामाजिक एकता में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता सह सीनेटर प्रो. (डॉ.) संजय कुमार सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि ज्योतिबा फुले के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि फुले के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के संदेश आज भी समाज को दिशा देने में सक्षम हैं। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा, डॉ. संतोष सारंग, मो. रजाउल्लाह, डॉ. एम.एन. रजवी, अमन कुमार झा, बैजू कुमार रजक, भूतपूर्व सैनिक वीरेंद्र कुमार यादव एवं धीरेंद्र कुमार वीराना ने भी अपने विचार व्यक्त किए और फुले के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. संतोष सारंग ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर लोक कलाकार सुनील कुमार, शिवकुमार राय, दीपक सत्यार्थी, नीरज कुमार, सोनू सरकार, मुन्ना कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।