पुलिस केंद्र में वाहन परेड का निरीक्षण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चालक सम्मानित

  • Post By Admin on Apr 11 2026
पुलिस केंद्र में वाहन परेड का निरीक्षण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चालक सम्मानित

लखीसराय : शनिवार को पुलिस अधीक्षक महोदया, लखीसराय ने पुलिस केंद्र परिसर में आयोजित वाहन परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस वाहनों के रख-रखाव, साफ-सफाई तथा आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई।

इस दौरान वाहनों की लॉग बुक, सर्विसिंग रिकॉर्ड, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा सायरन आदि की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी वाहनों का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस वाहन पूरी तरह तैयार रहें।

वाहन परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर पुलिस केंद्र के अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।