राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लखीसराय में बैठक, नोटिस तामील और प्रचार-प्रसार पर जोर

  • Post By Admin on Feb 21 2026
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लखीसराय में बैठक, नोटिस तामील और प्रचार-प्रसार पर जोर

लखीसराय : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशानुसार माननीय सचिव विधानंद सागर ने 21 फरवरी 2026 को अपने प्रकोष्ठ में जिले के विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बैठक की। बैठक में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। सचिव ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित वादों में नोटिस तामील की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए तथा संबंधित पक्षकारों को ससमय सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे लोक अदालत में उपस्थित हो सकें।

इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आम नागरिकों को लोक अदालत के महत्व और लाभ के बारे में जागरूक किया जाए, जिससे अधिकाधिक लोग इस वैकल्पिक न्याय व्यवस्था का लाभ उठा सकें।