लखीसराय पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

  • Post By Admin on Apr 07 2026
लखीसराय पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

लखीसराय : मंगलवार को पुलिस अधीक्षक लखीसराय द्वारा पुलिस कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। जन सुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया।