सूर्यगढ़ा: कॉलेज रोड, बड़तल्ला, सूर्यगढ़ा निवासी डॉक्टर उमाशंकर व श्रीमती सोनी देवी के पुत्र उदय आनन्द बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा मेें सफल होकर बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद पर चयनित हुए। इसके पूर्व वे भारतीय रेलवे मेें कार्यरत थे। बावजूद इसके उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। कहते हैं न कि मेहनत और लगन बेकार नहीं जाती। आनन्द ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अपने शिक्षक और अपनी लगन और मेहनत को दिया। उनकी सफलता पर स्थानीय बुद्धिजीवियों ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी है।
उदय आनन्द बने प्रशासन विभाग के पदाधिकारी, बढ़ाया जिले का मान




















