नीतीश कुमार के हाथों में जेडीयू की कमान, ललन सिंह का इस्तीफा मंजूर

  • Post By Admin on Dec 29 2023
नीतीश कुमार के हाथों में जेडीयू की कमान, ललन सिंह का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली : आज जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नीतीश कुमार को नए अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके पहले, ललन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया और पार्टी ने उनका त्यागपत्र मंजूर किया। इसके बाद नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान संभालने का फैसला किया है।

ललन सिंह के इस्तीफे के बाद पार्टी नेताओं की अपील पर नीतीश कुमार ने अध्यक्ष बनने का आह्वान स्वीकार किया है। इससे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के साथ ही पार्टी के नेता की भूमिका भी निभाने का फैसला किया है।

कार्यकारिणी की बैठक में चार मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें नीतीश कुमार को सभी राजनीतिक मामलों में बात करने के लिए अधिकृत किया गया है। 2024 में गठबंधन के लिए किस पार्टी से बात करनी है और किससे गठबंधन करना है, ये सब नीतीश कुमार की देखरेख में होगा। पार्टी अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगने की तैयारी है।

हालांकि, सियासी गलियारों में अभी भी यही चर्चा का विषय है कि ललन सिंह को जेडीयू अध्यक्ष के पद से क्यों हटाया गया है। जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि ललन सिंह को मुंगेर से चुनाव लड़ना है और उसकी तैयारी करनी है, लेकिन उन्होंने दो-दो जिम्मेदारियों को साथ नहीं निभाना चाहा, इसी कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है।