जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की साप्ताहिक बैठक

  • Post By Admin on Jul 03 2023
जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की साप्ताहिक बैठक

कैमूर : आज दिनांक 03 जुलाई, 2023 को जिला पदाधिकारी, कैमूर सावन कुमार के द्वारा जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक सोमवारीय बैठक की गई और निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया।

* राजस्व विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ऑनलाइन दाखिल खारिज/ ऑनलाइन परिमार्जन/अतिक्रमण वाद /मुख्यमंत्री जनता दरबार/ सीएम पोर्टल /पीएम पोर्टल पर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया।

* बंदोबस्त कार्यालय की समीक्षा के क्रम में बंदोबस्त अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रपत्र-5 के लेखन से संबंधित कुल राजस्व ग्रामों की संख्या 1700 है, जिसमें से 340 राजस्व ग्रामों का प्रपत्र-5 का लेखन किया जा चुका है । शेष मामलों में अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रपत्र-5 का लेखन कराया जाएगा। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को बंदोबस्त पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक सप्ताह कम से कम 50 मौजों का प्रपत्र-5 का लेखन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

* जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सीएम डैशबोर्ड अंतर्गत कुल प्राप्त 1553 मामलों में से 1517 मामला निष्पादित किया जा चुका है, 36 मामले अभी भी निष्पादन हेतु लंबित हैं। इसी प्रकार पीएम पोर्टल अंतर्गत कुल प्राप्त 187 मामलों में से 186 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है और 01 मामले अभी भी निष्पादन हेतु लंबित हैं। जिला लोक शिकायत निवारण अंतर्गत सुनवाई हेतु कुल प्राप्त 4032 मामलों में से 3999 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है और 34 मामले सुनवाई हेतु प्रक्रियाधीन है। अतिक्रमण संबंधी मामलों में कुल प्राप्त 701 मामलों में से 471 मामलों में अंचल अधिकारियों द्वारा अनुपालन करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है , 207 मामले अभी भी अनुपालन हेतु लंबित है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम अंतर्गत लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन करने एवं सभी लोक प्राधिकारों को सुनवाई में स्वयं उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पारित आदेशों के अनुपालन की समीक्षा निरंतर करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता को निर्देशित किया गया कि अतिक्रमणवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु सभी अंचल अधिकारियों हेतु साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित करेंगे। प्रत्येक सोमवार को इसकी समीक्षा की जाएगी।

* जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि "जनता के दरबार में मुख्यमंत्री" पोर्टल से 217 आवेदन प्राप्त हुए हैं , जिसमें से 172 आवेदनों को निष्पादित कराया जा चुका है। अभी भी 45 आवेदन निष्पादन हेतु लंबित हैं। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

* जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा लोक सेवाओं का अधिकार अंतर्गत जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एवं  जाति प्रमाण पत्र में समय सीमा के बाहर (एक्सपायर्ड) पाए गए मामलों में नियमानुसार अर्थदंड अधिरोपित करने हेतु सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया।

* जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने कार्यालय अंतर्गत लंबित सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी/एलपीए इत्यादि से संबंधित मामलों में शीघ्र माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष प्रति शपथ पत्र दायर करना सुनिश्चित किया जाए।

* जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सीएमआर अधिप्राप्ति की समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक 83% सीएमआर प्राप्त किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी को ससमय सीएमआर जमा कराने के संबंध में आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

* सामाजिक सुरक्षा शाखा के समीक्षा के क्रम में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन की योजनाओं में लंबित मामलों को तत्काल निष्पादित करने हेतु सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देशित किया गया।

* जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

* मद्य निषेध विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पुलिस विभाग से संबंध में स्थापित कर निरंतर छापेमारी करने एवं चेकपोस्ट का सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने हेतु एक्साइज सुपरिटेंडेंट को निर्देशित किया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उत्पाद अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि पकड़ी गई शराब के विनष्टीकरण की प्रक्रिया आदेश लेकर तत्काल कराना सुनिश्चित करें और ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेक पोस्ट पर जांच को बढ़ाएं। साथ ही पकड़े गए वाहनों की नीलामी हेतु आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

* अवैध खनन/ओवरलोडिंग के रोकथाम हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी को संयुक्त छापेमारी हेतु निर्देशित किया गया।

* कार्यपालक अभियंता पीएचइडी द्वारा बताया गया कि सभी नल जल योजना के सर्वे का कार्य किया जा चुका है किंतु अभी तक सभी नल जल योजना का अधिग्रहण नहीं हो पाया है। इस पर खेद प्रकट करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने 15 जुलाई तक सभी योजनाओं का अधिग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

* काराअधीक्षक, मंडल कारा भभुआ को जेल परिसर में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन हेतु आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

* जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कक्षा 8 से कक्षा 9 में नामांकन के उपरांत छूटे बच्चों का सर्वे कराते हुए नामांकन कराने हेतु "प्रवेशिकोत्सव विशेष नामांकन अभियान" 10 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाना है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा विभागीय निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आवश्यक सहयोग लेने हेतु निर्देशित किया गया।

* अधीक्षण अभियंता, सिंचाई प्रमंडल द्वारा बताया गया कि जिला अंतर्गत सभी नहरों में सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पानी को टेल इंड तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया।

* नगर कार्यपालक पदाधिकारी, भभुआ को शहर अंतर्गत पानी निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यकतानुसार नाला निर्माण कराने हेतु आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, प्रभारी जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।