मुजफ्फरपुर : सोमवार दिनांक 3 जुलाई, 2023 को भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर, मुजपफरपुर में हर्षोल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया गया।
सर्व प्रथम सहायक प्राध्यापिका श्रीमती मंजु कुमारी ने महर्षि वेद व्यास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और सभी गुरूजनों के साथ भावपूर्ण श्रद्वाजंली अर्पित करते हुए अपने गुरूओं को भावपूर्ण याद किया। इसी क्रम में उपस्थित सभी छात्राध्यापक-छात्राध्यापिकाओं ने भी वेद व्यास जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया और अपने गुरुओं को याद करते हुए उनके द्वारा प्रशस्त किए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसी क्रम में सहायक प्राध्यापिका अनामिका रानी ने महर्षि वेदव्यास जी के बारे में अपना उद्बोधन दिया और उनके मार्गों पर चलने का संदेश दिया।
डॉ. सुप्रिया सोनी ने ये भी बताया की हम जिस गुरु की पूजा करते हैं उनके गुणों को भी आत्मसात करना चाहिए। यदि उन गुणों को जीवन में नहीं लाएंगे तो कर्तव्य पूर्ति नहीं होगी। जो अपने गुरू के साथ अधिक से अधिक एकात्म और एकरूप होता है वही उसकी पूजा कर सकेगा। इसी के साथ शैलेन्द्र मिश्र व सतीश चन्द्रा ने भी अपने-अपने वक्तव्यों के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न किया।




















