जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन
- Post By Admin on Mar 05 2024

लखीसराय : मंगलवार (5 मार्च 2024) को जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन जल-जीवन-हरियाली मिशन के पदाधिकारियों के साथ जिला मंत्रणा कक्ष में किया गया। जल-जीवन-हरियाली दिवस प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार को आयोजित किया जाता है। मार्च महीने में जल-जीवन- हरियाली दिवस का आयोजन जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग लखीसराय द्वारा किया गया। बैठक में जल- जीवन- हरियाली अभियान के अंतर्गत नए जल स्रोतों के सृजन (निजी भूमि पर चौर का विकास) विषय पर परिचर्चा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण श्री विनोद प्रसाद एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।