कटे होंठ व तालु के मरीजों के लिए लखीसराय में निःशुल्क जांच शिविर, वाराणसी में होगा ऑपरेशन

  • Post By Admin on Feb 27 2026
कटे होंठ व तालु के मरीजों के लिए लखीसराय में निःशुल्क जांच शिविर, वाराणसी में होगा ऑपरेशन

लखीसराय: रोटरी क्लब लखीसराय एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में जन्म से कटे होंठ एवं तालु से पीड़ित मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शनिवार, 28 फरवरी 2026 को विद्यापीठ चौक स्थित हर्ष डेंटल क्लीनिक में आयोजित होगा।

कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चलेगा। शिविर में वाराणसी के प्रख्यात प्लास्टिक सर्जन डॉ. जयंत तपादार मरीजों की जांच करेंगे। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों का वाराणसी में निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से रोटरी क्लब लखीसराय एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी लखीसराय द्वारा जन्मजात कटे होंठ एवं तालु के मरीजों का निःशुल्क परीक्षण और ऑपरेशन कराया जाता रहा है। इस पहल से अनेक जरूरतमंद बच्चों और वयस्कों को नया जीवन मिला है।

शिविर में भाग लेने के इच्छुक मरीज रजिस्ट्रेशन के लिए 9470731407 एवं 9472049276 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।