लखीसराय : लखीसराय जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आज चारा वितरण का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुआ। बाढ़ के कारण फसलें और चारागाह नष्ट हो जाने से पशुपालकों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने फदरपुर, महरामचक कोठवा, गढ़टोला, रामचंद्रपुर, और सुर्जीचक गांवों में चारा वितरण की पहल की।
इन क्षेत्रों में पशुपालकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में चारा वितरित किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।




















